जामुल/जामुल नगर की समृद्धि और अन्नदाता किसान साथियों के बेहतर फसल की कामनाओं के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर अपनी टीम के साथ दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा पर निकले है इनकी ये यात्रा 12 से 15 दिन तक हो सकती है। श्रद्धालुओं के स्वागत मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, महामंत्री ओमप्रकाश साहू, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रामकृष्ण साहू, पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू, NGO जिला सहसंयोजक ऋषभ बंछोर, पंडित कमल पांडे, महामंत्री OBC मोर्चा नटवरलाल वर्मा, मनीष साहू, महिपाल ठाकुर, पांचू राम सेन, जगदीश देवांगन द्वारा स्वागत कर मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना किया गया। बंछोर ने बताया कि यह यात्रा जामुल नगर और किसान भाइयों के समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के लिए होगा जिसमें महाप्रभु बालाजी, श्रीसैलम, मलिकार्जुन, मधुराई, रामेश्वरम और कन्याकुमारी दर्शन शामिल है। इस साधना भक्ति के लिए श्रद्धालुओं में बंछोर के साथ शिव वर्मा, बालू साहू, श्रीलाल चक्रधारी, राम विश्वास प्रजापति, जनक साहू, रामकिशुन पटेल, प्रह्लाद जंघेल सहित रवाना हुए। भाजपा जामुल मंडल सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना के लिए प्रार्थना करती है।
