भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गौवंश एवं वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने सरकार उठाये सक्त कदम सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बनाएँ कड़े नियम बरसात के सीजन में खेतों,सड़क के किनारे पानी कीचड़ भरा रहने से दिन रात मवेशियों का झुंड सड़क पर बैठें देखें जा सकते हैं जिससे छोटे बड़े वाहन चालक हड़बड़ाकर ब्रेक लगा देते और अनियंत्रित वाहन अक्सर सड़क हादसे का कारण बनते आउटर क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों एन एच हाइवे पर मवेशियों को हटाने के बजाय केवल रेडियम पट्टी बाँधना नाकामी और सतही उपाय है इससे सड़क हादसों का खतरा पूरी तरह टलता नहीं। आवारा मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित गौवंश आश्रय स्थलों या गौशालाओं में भेजा जाए सड़कों पर मवेशियों को छोडने वालों पशुपालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। आवारा घूमने वाले पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए नियमित गश्त बढ़ाई जाए और पशुओं के कारण जाम लगने पर जगह चिन्हित कर उसके लिए पुख्ता इंतजाम किया जाए संवेदनशील हिस्सों पर फेसिंग (बाड़) लगाया जाए। सड़कों के किनारे कूड़ा, कचड़ा,रेती,मलवा डंप न किया जाए अक्सर बचा हुआ भोजन खाने पीने का सामान लोग उसी कचड़े ढेंर में फेंक देते हैं जिससे गायों का झुंड भोजन की तलाश में सड़क तक पहुंच जाते हैं और वाहन चालकों के लिए जान माल का खतरा पैदा कर देते हैं।
