भिलाई/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी मांस बिक्री केंद्र, पशुवध गृह एवं जीव हत्या से संबंधित गतिविधियां 15 अगस्त 2026 को पूर्णतः बंद रहेंगी।
छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत स्वतंत्रता दिवस के दिन निगम क्षेत्र में संचालित समस्त मांस बिक्री केंद्र एवं पशुवध गृह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों से शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित दिवस पर यदि किसी व्यक्ति या प्रतिष्ठान द्वारा मांस बिक्री, पशुवध अथवा जीव हत्या से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती हैं, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
