भिलाई/नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुआ। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निर्वाचित पार्षद चंदन यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा सहित पार्षद महेश वर्मा, संतोष मोर्या, पियुष मिश्रा एवं राजेन्द्र अरोरा उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव को शुभकामनाएं दीं। पार्षद यादव ने वार्ड के विकास, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
