भिलाई/11 अगस्त को गायत्री शक्तिपीठ केंप 2 में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है।उक्त कार्यक्रम दो दिवसीय हैं जिसमें प्रथम दिन 10 अगस्त को शोभायात्रा एवं द्वितीय दिन 11 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्राण प्रतिष्ठा,हवन पूजन और प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के सदस्यों ने सभी भक्तजनों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने एवं प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है। यह जानकारी उमाशंकर साहू के द्वारा दी गई।
