दुर्ग/श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र पर्व पुर्ण होने पश्चात शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में आयोजित किया गया जहां समिति द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित नवरात्र पर्व एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया इसके साथ ही समिति की परंपरा के अनुरूप आगामी दो वर्ष 2027-2028 के लिए नवीन पदाधिकारियों का नाम तय किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष आदित्य शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष सुमीत रुंगटा महासचिव सौरभ पंड्या
कोषाध्यक्ष हर्षद पारख के नाम में समिति के सदस्यों ने अपनी सहमति दी समिति के संरक्षक संजय रुंगटा ने संरक्षक पद पर दो नामों क्रमश नवल किशोर अग्रवाल,रवि पिडिआर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे समिति के सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से स्विकार किया गया। समिति के संरक्षक संतोष रूंगटा ने नवीन टीम को बधाई शुभकामनाएं दीं। बैठक का संचालन मनोज शर्मा ने आभार संरक्षक किशोर जैन ने किया।
