भिलाई/सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 30 प्रगति नगर में जलेबी चौक से लेकर सुभाष चौक तक सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य किया गया जो कि 15वे वित्त आयोग अंतर्गत जोन 03, क्षेत्रांतर्गत 18 न. रोड के शेष भाग में डामरीकरण कार्य हेतु 25 लाख 64 हजार रूपए स्वीकृत किए गए जिसके लिए कार्यादेश 31/01/2025 को किया गया जिस पर कार्य प्रारंभ हुआ लेकिन इस अनुपात में नहीं हुआ जिसमें कार्य होना चाहिए केवल लीपापोती कर दी गई। यहां पर आप देखेंगे तो पाएंगे कि सड़क के ऊपर बेहद पतली परत डाली गई है और जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं तथा सड़क ऐसी लग रही हैं मानो वर्षों पूर्व बनाई गई हो किंतु जिम्मेदारों ने अपनी आंखों पर गांधारी की तरह पट्टी बांध ली है बेचारी जनता शिकायत करे तो किससे करें? रोड को देख कर ऐसा नहीं लग रहा है कि 2-4 साल भी टिक पाएगी क्योंकि अच्छी क्वालिटी की सामग्री उपयोग नहीं किए जाने की बात जनता कह रही हैं। उस पर सितम यह कि सड़क की मोटाई जितनी होनी चाहिए उतनी नहीं है जो कि आमजनता के पैसों की बरबादी है और इसमें कथित तौर से धांधली से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। सुभाष चौक से जलेबी चौक होते हुए लिंक रोड और मार्केट जाने के लिए अत्यधिक प्रयोग की जाती है तथा समान लोडिंग- अनलोडिंग के लिए भी इस्तेमाल की जाती है ऐसे में रोड बेहतर बनानी चाहिए थी जो कि जनता की मंशा के विपरीत बनी हैं। इसको लेकर स्थानीय नागरिकों में वार्ड पार्षद और निगम प्रशासन के लिए भारी आक्रोश दिख रहा हैं। लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि जब सड़क निर्माण कार्य चल रहा था तब पार्षद झांकने भी नहीं आती थी केवल पार्षद पति कभी- कभार दिख जाते थे और निगम के बड़े अधिकारी भी दृष्टिगोचर नहीं हुए जिसकी वजह से सड़क का ये हाल है। पता नहीं क्यों सबने रोड बनते समय अपने दर्शन देना जरूरी नहीं समझा ? अब दुष्परिणाम जनसाधारण को भुगतना पड़ रहा हैं।
