भिलाई/वैशाली नगर विधानसभा से सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू एक मजबूत विकल्प बन कर उभरे हैं जिनको जनता का अपार स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा हैं जिससे राजनैतिक दल परेशान नजर आ रहे हैं। विगत दिनों इंद्रजीत सिंह छोटू के जन्मदिन के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने दिखा दिया कि वे साथ हैं और हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। वैशाली नगर विधानसभा से लोग वैकल्पिक ढूंढ रहे थे जो कि अब जाकर पूरी होती दिखलाई पड़ रही हैं,इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपने सौम्य, सरल व हसमुख व्यवहार से सबका दिल जीत लिया है और आमजनता में उनकी जयकार हो रही हैं । जनता की हर परेशानी में खड़े दिखलाई आ जाते हैं चाहे दुख हो या सुख,प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं जिसकी वजह से जनता की भारी भीड़ प्रतिदिन उनके कोहका स्थित कार्यालय में देखने को मिल रही हैं। साफ सुथरी छवि होने के कारण कांग्रेस- भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े दृष्टि हो रहे हैं जो कि उनकी योग्यता पर चार चांद लगा रहे हैं। केवल वैशाली नगर विधानसभा से ही नहीं बल्कि अन्य विधानसभा के लोग भी मदद मांगने आ रहे हैं जो कि सहायता पाकर खुशी-खुशी लौट रहे हैं एवं दुवाओं का सिलसिला चालू है। वैशाली नगर विधानसभा के लोगों की इच्छा है कि वे चुनाव लड़े अब देखना यह है कि समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू इस पर क्या निर्णय लेते हैं? जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
