भिलाई/सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 36, श्याम नगर में बेखौफ कबाड़ी का व्यवसाय किया जा रहा हैं यहां पर कई कबाड़ी की दुकानें चल रही हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा हैं मानो पुलिस प्रशासन लाचार हो गया हो। जानकारी के अनुसार इन कबाड़ी का संचालन पिछले कुछ वर्षों से बेधड़क जारी हैं जिसके कारण स्थानीय नागरिक बेहद परेशान हैं क्योंकि इसका बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं और चोरी-उठाईगिरी की घटनाएं बढ़ गई है। कबाड़ी की दुकानें के चलते छोटे-छोटे बच्चे पैसों की चाह में गलत राह पर चल पड़े हैं उनका भविष्य चौपट हो रहा हैं तथा माता-पिता उनका यह हाल देख अत्यधिक चिंतित हैं लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कबाड़ी का अवैध व्यवसाय बंद कराने का दावा प्रशासन का फेल नजर आ रहा हैं एवं पुलिस प्रशासन बेबस दिखलाई दे रहा हैं। सूत्र का कहना हैं कि इन कबाड़ियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। सबसे हैरत की बात यह है कि कबाड़ियों के द्वारा अपना व्यवसाय सड़क पर ही किया जा रहा हैं जो कि कबाड़ को पूरा रोड पर ही फैला कर रखते हैं जिसके कारण आवागमन में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा हैं। इन कबाड़ियों के द्वारा सड़क को भी बख्शा नहीं जा रहा हैं,राहगीर भी परेशान हो रहे हैं,सड़क पर ही कबाड़ फैला रहता हैं जिसके कारण रोड भी खराब हो रही हैं। इस अवैध धंधे पर एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन मेहरबान दिखाई दे रहा हैं,कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दिया जाता हैं वहीं दूसरी तरफ नगर निगम भी सड़क पर कचरा फैलाने वालों पर दयालु दिखलाई दे रहा हैं आमजनता से सड़क बाधा शुल्क लेने वाला निगम प्रशासन इनसे शुल्क लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा हैं इससे निगम को राजस्व की हानि हो रही हैं। अब जनता फरियाद करे तो किससे करे?
