भिलाई/सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी इंद्रजीत सिंह छोटू के जन्मदिन के अवसर पर कोहका””बीरा जी के अंगना”” में दिन भर मेला लगा रहा जो कि सुबह से लेकर रात तक चला। इस दौरान बधाई देने वालों में न केवल भिलाई शहर के लोग वरन पूरा छत्तीसगढ़ उमड़ पड़ा और कार्यक्रम स्थल में इतनी भीड़ हो गई कि पैर रखने की जगह नहीं थी किंतु व्यवस्था अच्छी होने के कारण कार्यक्रम सुचारु रूप से चलता रहा तथा विभिन्न जिलों से आएं लोगों ने अपने चहेते को जमकर दुवाएं दी। इस मौके पर बधाई देने वालों में भाजपा कांग्रेस के छोटे-बड़े सभी नेता दिखलाई दिए। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्रीद्वय बदरुद्दीन कुरैशी,ताम्रध्वज साहू,विधायक देवेंद्र यादव,प्रभुनाथ मिश्रा,बृजमोहन सिंह,तुलसी साहू,दिव्या भसीन,मनीष पाण्डेय,पुरुषोत्तम देवांगन,प्रेम लाल साहू,मुकेश चंद्राकर,धर्मेंद्र यादव, गनी खान,अजय चौहान,नीरज पाल, सुमित पंवार,लक्ष्मीपति राजू सहित हजारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
