भिलाई/वरिष्ठ समाज सेवी व सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का शहर के नए शोरूम “”कुंवर साहब”” के शुभारंभ पर आमना-सामना हुआ जिसको लेकर शहर में चर्चा जोरों पर है। दोनों ने ही एक-दूसरे का हालचाल पूछा और प्रेमभाव से गले मिले युवा ट्रांसपोर्टर एवं समाज सेवी इंद्रजीत सिंह छोटू का आज जन्मदिन भी है। इस अवसर पर ट्रांसपोर्टर साथी मलकीत सिंह ने विधायक रिकेश सेन को छोटू भैया के जन्मदिन का कार्ड देते हुए उन्हें भी आदरपूर्वक आमंत्रित किया जिसे विधायक ने भी मुस्कुराते हुए स्वीकार किया।स्मृति नगर स्थित ड्रीम होम कॉम्प्लेक्स में पुरुषों के एथनिक, कैजुअल एवं वेस्टर्न वियर के नए शोरूम ‘कुंवर साहब’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
