राजनांदगांव/सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगो को डराने धमकाने वाले 01 आरोपी व 02 नाबालिको के विरूद्ध की गयी आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही। आरोपी व दोनो नाबालिग से कुल तीन नग धारदार चाकू को किया गया जप्त।13.07.2026 के रात्रि मे शासकीय प्रेस के पास चिखली मे चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे की सूचना पर आरोपी निलेश राजपूत पिता राजेश राजपूत उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं. 13 सोलह खोली स्टेशनपारा पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को तत्काल पकड़कर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का कटदार चाकू जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर माननीय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
अभियान कार्यवाही के तहत् आज 14.07.2026 को गणपति नगर आम रास्ता के पास चाकु लहरा कर लोगों में भय उत्पन्न कर रहे विधि से संघर्षरत 02 बालको को तत्काल पकड़कर विधि से संघर्षरत बालको के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया।
