राजनांदगांव/सट्टा लिखते हुए एक आरोपी गिरफ्तार,थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से ₹1,300 नगद, सट्टा पट्टी, डॉट पेन एवं एक मोबाइल फोन जप्त। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।””गिरफ्तार आरोपी””: रविन्द्र साहू उर्फ जड्डू, पिता स्व. प्रकाश साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंगाली चाल, वार्ड क्रमांक 43, राजनांदगांव, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रविन्द्र साहू उर्फ जड्डू को मोबाइल के माध्यम से सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से ₹1,300 नगद, एक सट्टा पट्टी, एक डॉट पेन एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 6 एवं 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
