राजनांदगांव/थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही। चोरी के मामलें में एक आरोपी को भेजा गया जेल। आरोपी के कब्जे से चोरी किये लेपटाप जप्त किया गया। “”नाम आरोपी””- आदित्य मरकाम उर्फ आदि पिता चमरू मरकाम उम्र 20 साल साकिन राहुल लनगर देवार मोहल्ला थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) “”मामलें का विवरण””- 23.07.2026 को प्रार्थी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23.07.2026 के सुबहः 08ः00 बजे से 08ः30 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति अशोका इंडेन गैस एजेसी की दीवाल को कुद कर टीन के शेड मे रखे टेबल के ड्राज का लाक तोड़कर एक लेनेवो कंपनी का लेपटाप चोरी कर ले गया है बताया। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व अप0क्र0 283/26 धारा 331(3), 305 बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
आरोपी का पता तलाश लगातार किया गया मुखबीर सूचना पर आरोपी आदित्य मरकाम उर्फ आदि पिता पिता चमरू मरकाम उम्र 20 साल साकिन राहुल लनगर देवार मोहल्ला थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को पकड़कर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से एक लेनेवो कंपनी का लेपटाप जप्त कर आज 26.07.2026 को मामलें में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, प्रधान आरक्षक 155 जी सिरिल कुमार, आरक्षक प्रयंश सिंह, लिलेन्द्र पटेल, श्री निवास की सराहनीय भूमिका रही।
“”आरोपी के विरूद्व पूर्व अपराधिक प्रकरण””-
थाना कोतवाली अप.क्र. 330/25 धारा 34(1) आबकारी एक्ट,थाना कोतवाली अप.क्र. 251/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 126(2), 3(5) बीएनएस,थाना कोतवाली इस्त0 क्र0 192/25 धारा 170 बीएनएसएस।
