भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छावनी वार्ड 41 एसीसी चौंक से राजीव नगर जाने वाली सड़क में लगभग दस फीट लम्बा दो फीट के गड्ढे से उछलकर चोटिल हो रहे हैं लोग सैकड़ों की संख्या में इन्डस्ट्रीयल एरिया में कार्यरत मजदूरों का इसी सड़क मार्ग से आना जाना लगा रहता है भारी तादात में हैवी गाड़ियाँ आती जाती रहती है गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक हड़बड़ाकर अपनी गाड़ियों से अन्बैलेंस हो रहें है पानी भरा रहने से राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना होगा जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी जहाँ जहाँ सड़क पर खतरनाक गड्ढे है दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेरिकेट,एवं सुरक्षा घेरा लगाया जाए।
