भिलाई/शिव सेना यूबीटी ने निगम आयुक्त को लिखित ज्ञापन सौंपा है जिसमें उल्लेख हैं कि लिंक रोड़ बाजार क्षेत्र में शासकीय पूर्व मा. शाला केम्प 2 की सड़क जर्जर अवस्था मे हैं राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है सड़क तक फैली दुकानें बेतरतीब खड़े वाहनों और खरीदारों की भीड़ की वजह से आवागमन काफी बाधित होता है,और जर्जर मार्ग से आवागमन करते समय दुर्घटनाओं का अंदेशा भी रहता है भीड़ भाड़ में दुकानों के सामने छोटी बड़ी गाडियाँ,16 चक्का ट्रकें,माजदा,पिकअप,सड़क पर ही खड़े कर लोडिंग,अनलोडींग,करते हैं आपातकालीन स्थिति (जैसे आग लगने पर फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस,पुलिस,) की सहायता का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है बड़ी यहाँ के व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने कईयों बार पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है ग्राहक इन बाजारों में आने से कतराते लगे हैं जिसका सीधा असर छोटे और बड़े व्यापारियों के व्यापार पर पड़ रहा है कई जगहों पर 20 से 30 फीट चौड़ी सड़के सिमटकर मात्र 5 से 8 फिट रह गई है संकरे रास्तों और बाजार में अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाजन्य हो। गए हैं अरबों का व्यापार और सड़के बद्हाल जरा सी बारिश से इन गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चें महिलाओं को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है त्यौहारी सीजन में भीड़ भाड़ रहती है जवाहर मार्केट में अतिक्रमण है साडा के समय दुकानों के सामने नालियाँ थी वह नाली गायब कर दुकानदारों ने एलाटमेंट से ज्यादा दुकानें बढ़ा ली है इस बाजारों में बुनियादी सुविधाओं का आभाव साफ देखा जा सकता है। जनहित एवं सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्र की सड़कों का शीघ्र संधारण (मरम्मत) कराने तथा सख्त अभियान चलाकर सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि आम जनता और व्यापारियों को राहत मिल सके नगर निगम को बाजार क्षेत्र में दुकानदारों,फल विक्रेताओं द्वारा सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाना चाहिए ताकि सड़क की चौड़ाई बनी रहे प्रशासन को इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेकर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,जसवंत सिंह,संदीप हटवार हैं।
