राजनांदगांव/चाकू की नोक पर लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार। थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 04 आरोपी गिरफ्तार। घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक्टिवा वाहन जब्त। लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य सामान बरामद। आरोपियों के विरुद्ध धारा 311 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही। आरोपीगण आदतन अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व मारपीट के मामले में जेल भेजा जा चूका है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।””नाम आरोपियान”” – दिगंबर साहू पिता स्वर्गीय लोकेश्वर साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव,अजय ठाकुर पिता स्वर्गीय सुग्रीव ठाकुर उम्र 19 साल निवासी ग्राम पेंड्री आबादी पर थाना लालबाग जिला राजनांदगांव,
सुजल साहू पिता यदुराम साहू उम्र 27 साल थाना पिंडारी बस्ती ग्राम पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव एवं घनश्याम खरे उर्फ धनसु पिता मोहन खरे उम्र 19 साल निवासी ग्राम पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़।03.08.2026 को प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साहू (51 वर्ष) निवासी गांधी चौक, दीवानपारा, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव ने थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ऑटो क्रमांक CG-08-4330 से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य करता है। 03.08.2026 को लगभग दोपहर 02:10 बजे पेण्ड्री स्थित मंदिर के पास लघुशंका के लिए रुका था। उसी दौरान लाल रंग की एक्टिवा में सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जबकि अन्य आरोपियों ने उसकी जेब से ₹500 नगद, 01 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस लूटकर फरार हो गए। प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की घेराबंदी कर संदेही दिगम्बर साहू, अजय ठाकुर, सुजल साहू एवं धनश्याम खरे उर्फ धनशु को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, एक्टिवा वाहन क्र. CG-08-AH-8443, लूटी गई।
