भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जोन 4 खुर्सीपार,छावनी के कई वार्ड़ो में भरा बरसात का पानी। तेज बारिश की वजह से नाली,नाला का पानी घरों में घुसा।पानी,कीचड़, सड़कें भी डूबी नगर निगम ने साफ सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये फूंके। नन्दिनी रोड़ जोन 3 संतोषी पारा,वार्ड 33 तेल्हा नाला के नीचे में पाईप लाईन की वज़ह से पानी के तेज बहाव फोर्स, मेन पाईप से टकराकर नाले का पानी इन्डस्ट्रीयल एरिया के दर्जनो कंपनियों में भी भरा। जोन 4 नंदनी रोड़,करुणा हास्पीटल के पास नाला की चौड़ाई 60 से 70 फिट पर बनाया गया है और कई जगहों में सिर्फ 20 फिट में सिमट गई है मशीनों से साफ सफाई कर सिर्फ खानापूर्ति कर पैसों की बर्बादी की जा रही है। वार्ड 33 में अतिक्रमण से नाला की चौड़ाई कम हो गई है और वर्षों से चल रही नाला की चौड़ाई बढ़ाने दोनों ओर दिवाल बनाने का काम और काम की धीमी गति होने के कारण छावनी की सड़कें लबालब हो गई है। अधिकारी, कर्मचारी के महिनों से शहर के नाला नालियों की साफ सफाई में मशक्कत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है कई जगहों पर नालियों के ढक्कन खुले छोड़ दिए गए हैं गंदा पानी भरा रहने से राहगीर उसमें फंस और गिर कर चोटिल हो सकते हैं जिस पर समय रहते ध्यान देने की आवश्यकता हैं अन्यथा कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं। शिव सेना यूबीटी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ईमानदार व निष्ठावान निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय से मांग करती हैं कि तत्काल कार्यवाही करें ताकि आमजनता को राहत मिल सके।
