भिलाई/सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भिलाई नगर निगम के पूर्व महापौर, स्व. विद्यारतन भसीन की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके निवास पर आयोजित सेवा प्रकल्प में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले सभी रक्तवीरों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
