राजनांदगांव/पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव बालाजी राव के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के मीटिंग हॉल में जिला राजनांदगांव के सभी 13 नव पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों सहित जिला कबीरधाम के 12 मोहला-मानपुर-अं.चौकी के 06 एवं जिला खैरागढ़- छुईखदान- गण्डई के 09 इस प्रकार कुल 40 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का परिचयात्मक एवं उनके प्रशिक्षण कार्य के संबंध में बैठक लिया गया। उक्त बैठक के दौरान उप निरीक्षकों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ पुलिस के प्रारंभिक प्रशिक्षण को सीखने के लिए प्रेरित करते हुये प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् निर्धारित कार्य जिसमें बीट आरक्षक, संत्री ड्यूटी, मुल्जिम पेशी, प्रआर गश्ती, प्रआर मोहर्रिर, प्रआर मालखाना, लोक अभियोजन (संबद्धता), जिला विशेष शाखा, एमएलसी, एफएसएल कार्य, न्यायालयीन कार्य, जेल संबंधी कार्य एवं थाना प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार इत्यादि के कार्य सम्मिलित है, जिन्हे निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने और रजिस्टर में अपनी हस्तलिपि से प्रविष्टी करने के निर्देश दिये गये है। अपने उद्बोधन के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज द्वारा वर्तमान में बेसिक पुलिसिंग के सभी आयामों को सीखते हुए, जो नवीन एवं डिजिटल कार्य पुलिस विभाग में आ रहे है, जिसमें नेटग्रिड, क्राईमेक, मेडलीपार, सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य, ई-मालखाना, ई-रोजनामचा, ई-चार्जशीट, आईसीजेएस, इत्यादि के संबंध में व्यवहारिक उपयोग करना सीखें, स्वयं को डिजिटली लिटरेट करें, भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों का व्यवहारिक अनुपालन करना सीखें एवं नक्सलवाद के काले अध्याय के समाप्ति के बाद सायबर क्राईम से संबंधित चुनौतियों से निपटने के विषयों पर जानकारी प्रदाय किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कीर्तन राठौर, रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव लोकेश कसेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम अमित पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला- मानपुर- अं.चौकी पीतांबर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़- छुईखदान- गण्डई नितेश गौतम भी उपस्थित रहे।
