मुंगेली : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने आज मुंगेली स्थित प्राचीन माँ महामाया मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।माँ महामाया का यह पावन धाम क्षेत्र की आस्था, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अर्पित करने पहुँचते हैं।पूजा-अर्चना के बाद तोखन साहू ने माँ महामाया से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सदैव समस्त देशवासियों पर बना रहे तथा छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास के पथ पर अग्रसर रहे।