दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने आज राजीव भवन, दुर्ग में बिजली बिल की दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया।प्रेस वार्ता में भूपेश बघेल ने कहा, “हमने पांच साल तक बिजली के दाम नहीं बढ़ने दिए। लेकिन जनता को लूटने वाली यह भाजपा सरकार हर तीन महीने में बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही है।”उन्होंने आगे कहा कि जनता की जेब में डाका डालने वाली इस सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई शहर मुकेश चंद्राकर सहित प्रेस के साथी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।