दुर्ग : छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आज दुर्ग के बघेरा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की और विद्यालय में नवस्थापित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया।यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।लोकार्पण के अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें डिजिटल शिक्षा के महत्व, नवीन तकनीकों के सकारात्मक उपयोग तथा ज्ञानार्जन के आधुनिक माध्यमों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को अधिक रोचक, सहज एवं प्रभावी शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक वृद्धि होगी।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा, पार्षद श्री ललित ढीमर, प्राचार्य श्री बंछोर, शाला विकास समिति के सदस्यगण एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।