यूएसए, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे ग्रुप चरण (Second Round) के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। आज (20 जून) फुटबॉल प्रेमियों को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां ह्यूस्टन स्टेडियम में नीदरलैंड्स की टीम स्वीडन से लोहा लेगी। दोनों ही टीमें स्टार खिलाड़ियों से सजी हैं और अगले दौर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी।