भिलाई/दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एशियन, पैसिफिक एवं अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 66 किलोग्राम सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और भिलाई का गौरव बढ़ाने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी जयदीप साहू एवं उनके कोच का कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति कार्यालय में सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,मलकीत सिंह एवं समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर खिलाडियों एवं कोच का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
