भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और स्टार मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया है। जर्मनी के खिलाफ एफआईएच (FIH) प्रो लीग मैच में मैदान पर उतरते ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मनप्रीत ने अपने करियर का 413वां मैच खेलकर महान खिलाड़ी दिलीप टिर्की (412 मैच) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ वे दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले आठवें खिलाड़ी भी बन गए हैं।