महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोली निवासी किसान नेता अशवंत तुषार साहू को मिली प्रदेश में बड़ा दायित्व प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ कार्य समिति सदस्य बनाए गए वे वर्तमान में , किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं, अशवंत तुषार साहू कहा मै संगठन के शीर्ष नेताओं एवं मंडल जिला प्रदेश के आप सभी नेता कार्यकर्ता किसान बंधुओं का हृदय से आभारी हूं। एक सामान्य किसान परिवार के ग्रामीण छोटे कार्यकर्ता को भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व दिया गया है मेरे लिए बहुत गर्व की बात है में पूरी निष्ठा ईमानदारी तन मन धन से संगठन की सेवा करूंगा। संकल्पबद्ध हूँ कि अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन एवं किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त, संगठित एवं उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने का कार्य करूंगा। यह विश्वास है कि हम सब मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए’ विकसित भारत’ का मार्ग प्रशस्त करेंगे
