भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, 3 जून को प्रतिवर्ष विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है । इस दिवस का मुख्य उद्देश्य साइकिल के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देना है । संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2018 में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी । साइकिल का इतिहास लगभग 200 वर्ष पुराना माना जाता है और समय के साथ यह दुनिया के सबसे सरल, सुलभ, किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों में से एक बन गई है।
