भिलाई/खुर्सीपार,बापू नगर वार्ड 43 अंबेडकर उद्यान,में शाम के वक्त बुजुर्ग मरीजों को अंधेरा होने के कारण टहलने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के झूला योगा करने जीम के सामान बैठने के लिए स्टील के टेबल उपलब्ध कराये हैं लेकिन रोशनी की व्यवस्था नहीं कराई भिलाई क्षेत्र की बहुत सारी लाइटें खराब एवं बंद पड़ी है शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है जिससे आये दिन एक्सीडेंट भी हो रहा है 16/5/26 गौरव पथ रोड़ पर रात को दुर्घटना भी हुई है जवाहर नगर, ओम शांति चौंक,अडानी,एसीसी, चौंक, राजीव नगर, छावनी चौंक से तिरंगा चौंक,शहीद चुम्मन यादव,स्मारक स्थल ट्रांसपोर्ट नगर,जाने वाली सड़क नंदनी रोड़,एसएस हास्पीटल के बाजू वाले इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाली सड़क में कई बार राहगीरों से लूटपाट छिनताई चोरी की घटनाएँ भी हुई है इस क्षेत्र की सभी डिवाइडर पोल की स्ट्रीट लाइटें काफी समय से बंद पड़ी है नंदनी रोड़ की लाईट कई जगहों में जलती है कई लाइटें खराब है कई पोल में लगे लाईटें लटक कर झूल रही है पर्याप्त रोशनी न होने के कारण पैदल चलने वालों के लिए यह असुरक्षित हो गया जनहित में शिव सेना माँग करती है कि हर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खराब स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत या उन्हें बदलने तत्काल कार्रवाई करें ज्ञापन सौंपने वालों में शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता, भिलाई सचिव संतोष यादव।
