राजनांदगांव/धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार,जेल भेजे गए,थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही। आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने वाले 01 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना में पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। “”नाम आरोपी””: 1 नेतराम यादव उर्फ खतम पिता प्रभात यादव उम्र 23 निवासी कौरिनभांठा थाना बसंतपुर,जिला राजनांदगांव।
”घटना का संक्षिप्त विवरण””:
आरोपी नेतराम यादव उर्फ खतम पिता प्रभात यादव उम्र 23 निवासी कौरिनभांठा को आम स्थान पर धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आम जनात को भयभीत करन की सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी से धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत एवं आतंकित करते पाए जाने पर आरोपी के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू बरामद कर जप्त किए गए तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
आरोपी के विरूद्व पूर्व आपराधिक रिकार्ड
- 184/25 धारा 296,115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता
- 307/25 धारा 296,351(2),190(2) भारतीय न्याय संहिता।