भिलाई/18 मई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर वार्ड -34 में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ,कांग्रेस के पदाधिकारी मीटिंग में शामिल हुए। यहां पर मीटिंग के दौरान कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर जनबंधु ने किया और उन्होंने पद की गरिमा के अनुरूप कांग्रेसियों को सम्मान न देते हुए केवल अपने चहेतों को स्टेज पर बैठाया और अपने संबोधन में भी ब्लॉक एवं प्रदेश पदाधिकारी का एक बार भी नाम लेना जरूरी नहीं समझा। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने वार्ड के पदाधिकारियों का नाम लेकर उन्हें स्टेज पर बैठाया किंतु वरिष्ठ पदाधिकारी जो पिछले 30 – 35 वर्षों से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं जानबुझ कर अपमानित किया जिसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही हैं। यहां पर सवाल यह उठता है कि क्या पार्टी को ऐसे मजबूत किया जाएगा ? विपक्ष में होने के कारण जब पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति न के बराबर होती हैं जो अपना महत्वपूर्ण समय निकाल कर पार्टी कार्यक्रमों में आ रहे हैं,क्या उनके बीच में सही संदेश जाएगा ? अगर यही स्थिति रही तो निश्चित रूप से कांग्रेस को आगामी निगम चुनाव में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
