भिलाई/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 1, कैंप क्षेत्र भिलाई के नेतृत्व में जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर विशाल विरोध प्रदर्शन एवं “हल्ला बोल” आंदोलन पावर हाउस पेट्रोल पंप के सामने आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी.राजू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से देश की आम जनता अत्यंत परेशान है। उन्होंने कहा कि पिछले बारह वर्षों से देशवासियों को लगातार विभिन्न परिस्थितियों में कतारों में खड़ा किया गया है। कभी नोटबंदी के नाम पर, कभी रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण, तो कभी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के चलते जनता को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। जी. राजू ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि एक ओर जनता से पेट्रोल और डीजल का कम उपयोग करने की सलाह दी जाती है, वहीं दूसरी ओर चुपचाप इनके दाम बढ़ा दिए जाते हैं।परिणाम स्वरूप आम नागरिक महंगाई की दोहरी मार झेलने को विवश है और अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। खाद्य पदार्थों, पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी जनहित के इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत है और जनता की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह, मोहम्मद इरफान खान, नरेश सागरवंशी, प्रभाकर जनबंधु, मेरिक सिंह, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, इंजीनियर सलमान, मन्नान गफ्फार खान, रामबदन भारती, फैयाज खान, आर गोपाल राव, परवेज आलम, नीलांबर सिंह ठाकुर, रवि पाठक, परमिंदर सिंह, मनीष शुक्ला, अमरेश गिरी, शशिकांत साहू, योगेश राव, बेलाराम साहू,उमाशंकर साहू, नरेश लहरे, उमाशंकर शर्मा, वेंकट राव, मनीष यादव, सोनू, अखिलेश श्रीवास्तव, सलीम, तपेंद्र चौहान, चन्दु चंदेल, ईश्वर साहू, रिखी राम साहू, भरत साहू, तामेश साहू, दाऊ लाल अम्बादे, दीपक राजपूत, टामन साहू, सलमान, तौहीद, अजय गुप्ता, सूरज शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
