महासमुंद/राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने कहा, यातायात व्यवस्था सचमुच भगवान भरोसे दिख रही है। पुलिसकर्मी मुख्य चौराहों के बजाय कोनों में छिपकर चालान काटने और मोटरसाइकिल में बैठकर मोबाइल चलाने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं, जिससे जाम सुचारू करने के बजाय राजस्व वसूली पर ध्यान केंद्रित होने के आरोप लगते हैं। यह फोटो महासमुंद नेहरू चौक का है ट्रैफिक पुलिस की चुनौतियों और व्यवस्था की स्थिति को दिखाता है: पुलिस की कार्यशैली: ट्रैफिक सुचारू करने के बजाय चालान काटने और मोटरसाइकिल मे बैठकर मोबाईल चालने पर ज्यादा ध्यान देते है , जिससे लोग खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।
सुक़लाल ने बताया बुलेट पर फटाका फोड़ना वाले तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं होता है,घर से कुछ दुरी पर मार्केट लगा हुआ है मार्केट आने जाने पर ही ई-चालान थमा देता है। तुषार साहू और नागरिकों का मानना है कि यदि पुलिस सिग्नल पर खड़ी होकर काम करे, तो लोगों आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन वे छिपकर शिकार की तरह चालान काटने का इंतजार करते हैं। आम नागरिक ई चालान से परेशान उसे तत्काल बंद करने का मांग किया, ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
