दुर्ग/दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पंचायत उतई कार्यालय परिसर में आयोजित सुशासन तिहार – 2026 में शामिल होकर आमजन एवं हितग्राहियों से संवाद किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान हितग्रहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया एवं उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।सुशासन तिहार जनसेवा, पारदर्शिता और विश्वास का सशक्त माध्यम बनकर प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इस अवसर पर दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती नरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, एसडीएम हरिवंश मिरी, तहसीलदार दिवान, सभापति सोनू राजपूत, मंडल महामंत्री चंदू देवांगन, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, पार्षदगण सतीश चंद्राकर, भीमसेन सिन्हा, खूबीराम साहू, श्रीमती अनिता गढ़े, श्रीमती लता सोनवानी, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्रीमती सुनीता चंद्राकर, शिव ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि सुश्री ममता चंद्राकर, रुपेश पारख, श्रीमती रंजना चंद्राकर, सोहन रिगरी, मोतिम ठाकुर, ओपी चंद्राकर, बृजमोहन साहू,गिरिश एवं संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
