भिलाई/शिवसेना(यूबीटी) के जिलाध्यक्ष राजू गुप्ता की शिकायत पर निगम प्रशासन के द्वारा नंदनी रोड़,करुणा हास्पीटल के पास स्थित तेल्हा नाला की सफाई करने के दौरान पुलिया से सटा पाईप लाइन फूट गया है। बताया जा रहा है कि नाले की सफाई के दौरान उक्त स्थान में कोई जिम्मेदार अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित नहीं था जिसकी वजह से पानी की पाईप लाइन फूट गई और हजारों लीटर पानी नाले में बह गया जबकि इस गर्मी में पानी की एक – एक बूंद के लिए लोग तड़प रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही होना गंभीर विषय है। अब देखना यह है कि निगम आयुक्त जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करते हैं।
