भिलाई/भाजपा सरकार फेल है, सरकार चलाना नहीं आता है देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अपने पद को छोड़े।देश का प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की कोई दिक्कत नही है पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है एकदम झूठ बोल रहे हैं। जब पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है तो यह हर पेट्रोल पंप, गैस गोडाउन मे लाईन क्यों लगी हैं,लोग हाहाकार मचा रहे है जब से नरेंद्र मोदी सरकार मे आये हैं तब से जनता को लाईन मे लगा रखे हैं। किसान खाद के लिये लाईन मे लगा है,आम जनमानस पेट्रोल के लिए लाईन मे खड़ा है राशन कार्डधारी कभी आधार से लिंक कराने के लिए, नोट बंदी से लेकर करोना कॉल के समय दाह संस्कार के लिए भी लोग लाईन मे लगे हुए थे। वाह रे मोदी भाजपा सरकार, अंधभक्तों की सरकार। सिर्फ अंधभक्तों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है,बाकी पूरा देश परेशान है फिर भी अंध भक्तों को सब सही लग रहा है। उक्त बातें अनौपचारिक रूप से चर्चा के दौरान चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता
एवं मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने कही।
