रिसाली/नीट के पेपर लिक होने के विरोध मे देश के प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बाघमारे के नेतृत्व मे
जोहार चौक रिसाली मे सम्पन्न हुआ जिसमे एनएसयूआई कांग्रेस के पदाधिकारी एवं नगर पालिका निगम रिसाली के कांग्रेसजनों ने पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाई है जिसमे प्रमुख रुप से महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा जिला कांग्रेस के प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी चंद्रकांत कोरे पार्षद व एमआईसी मेंबर श्रीमती जमुना ठाकुर पार्षद अनुप डे कांग्रेस नेत्री श्रीमती जयंती महानंद सबनम बेगम अशोक सिन्हा किरण नायडू राजू साहू बिरेंद्र पाल लोकुमल ओतवानी राहुल सिंह दिवाकर गायकवाड़ कली पुष्प राज व एनएसयूआई कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर जमकर भाजपा सरकार का विरोध कर पुतला दहन किया। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
