राजनांदगांव/थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगॉव पुलिस की सयंुक्त कार्यवाही। आरोंपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार क्रमांक एम0एच0 12 व्ही.जेड. 7339 किमती 10,00,000 रूपये किया गया जप्त।
“”नाम पता आरोपियान””- सागर घोड़के पिता राजू घोड़के उम्र 29 वर्ष निवासी विद्या नगर गोल्डन चैक चिंचवड़ पूणे महाराष्ट्र,कुणाल पांडुरंग जाधव पिता पांडुरंग जाधव उम्र 26 साल निवासी नाम नगर एवन चिकन शॉप के बाजू चिंचवड़ पूणे महाराष्ट्र,विपुल विटकर पिता संदीप विटकर उम्र 21 साल निवासी राजनगांव एमआईडीसी पुणे महाराष्ट्र।”‘मामले का विवरण””- 01.05.2026 को प्रार्थी राहुल तेजवानी पिता रामचंद तेजवानी उम्र 34 साल साकिन गली नं. 05 सिंधी कॉलोनी लालबाग थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30.04.2026 के 21ः00 बजे से दिनांक 01.05.2026 के सुबह 05ः00 बजे के मध्य इसके आर.सी.एम. इन्टरप्राईजेस एवं गोदाम अनमोल परिसर पुराना रेस्ट हाउस राजनांदगांव में रखे सिगरेट का रखे (01) एक कार्टून गोल्ड किंग कीमती करीबन 2,20,000 रूपये, (02) एक कार्टून गोल्ड फ्लेग कीमती करीबन 1,38,000 रूपये (03) एक कार्टून गोल्ड फ्लेग इंटीमेन्ट कीमती करीबन 1,38,000 रूपये, (04) दो कार्टून गोल्ड फ्लेग किंग लाईट कीमती करीबन 4,40,000 रूपये, (05) एक आधा कार्टून मे क्लासिक माईड कीमती करीबन 1,10,000 रूपये एक आधा कार्टून मे गोल्ड किंग लाईट कीमती करीबन 1,10,000 रूपये, (06) एक कार्टून फ्लेग एक्सल प्रो कीमती करीबन 34,000 रूपये कुल कीमती 11,90,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि मे दुकान ताला तोडकर चोरी कर ले जाना बताया। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलॉफ अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली एवं प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव के नेतृत्व में सयुक्त रूप से टीम गठित कर घटना स्थल का निरीक्षण एवं सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज में मिले क्लू के आधार पर गठित टीम को जबलपुर (म0प्र0) एवं पुणे (महाराष्ट्र) आरोपियों के पतासाजी रवाना कर जबलपुर से सागर घोड़के पिता राजू घोड़के उम्र 29 वर्ष निवासी विद्या नगर गोल्डन चैक चिंचवड़ पूणे महाराष्ट्र एवं कुणाल पांडुरंग जाधव पिता पांडुरंग जाधव उम्र 26 साल निवासी नाम नगर एवन चिकन शॉप के बाजू चिंचवड़ पूणे महाराष्ट्र को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर 02 अन्य साथी विपुल संदीप विटकर व विक्रम राजपूत निवासी पूणे महाराष्ट्र के साथ अर्टिगा कार क्रमांक एम0एच0 12 व्ही.जेड. 7339 से राजनांदगांव आकर चोरी के वारदात को अंजाम देना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार क्रमांक एम0एच0 12 व्हीजेड. 7339 किमती 10,00,000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। तथा पुणे महाराष्ट्र से विपुल विटकर पिता संदीप विटकर उम्र 21 साल निवासी राजनगांव एमआईडीसी पुणे महाराष्ट्र की पतासाजी कर 14.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में मुख्य आरोपी विक्रम सिंह राजपूत निवासी पुणे महाराष्ट्र के संबंध में गठित टीम द्वारा लगातार पतासाजी किया जा रहा है।