राजनांदगांव/आरोपीगण से एक नीला रंग का तारा पान मसाला के थैला में 100 पौवा देशी शोले शराब कुल मात्रा 18.000 ब्लक लीटर कीमती 14,400 रू एव घटना में मो0सा0 हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG08N2144 को जप्त किया गया,02 आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल, 12.05.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लालबहादूर नगर से भरकाटोला की ओर मो0सा0 से जा रहे है। कि सूचना पर ग्राम भरकाटोला के पास नाकाबंदी कर मो0सा0 CG08N2144 कि रोक कर पूछताछ करने मो.सा. चालक अपना नाम गजेन्द्र वर्मा पिता चैतराम वर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम तेलीटोला पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव पीछे बैठा व्यक्ति का नाम समीर मानिकपुरी पिता शिवेन्द्र मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम रेंगाकठेरा थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव का होना बताया। उसके पास रखे एक नीला रंग का तारा पान मसाला के थैला में 100 पौवा देशी शोले शराब कुल मात्रा 18.000 ब्लक लीटर पाया गया शराब के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही करने पर शराब व घटना में प्रयुक्त वाहन CG08N2144 को विधिवत् जप्त किया गया। शराब कोचिया के विरूद्व चौकी मोहारा पुलिस की कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से कुल 30 पौवा सवा सेरा देशी मदिरा प्लेन को पुलिस ने किया जप्त,आरोपी के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई। शराब कोचियों के विरूद्व चौकी मोहारा पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी। नाम आरोपी- राधे श्याम हुमने पिता शिवकुमार हुमने उम्र 40 साल पता ग्राम बसंतपुर चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव। चौकी प्रभारी मोहारा के नेतृत्व में मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी को ग्राम बसंतपुर में घर के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 30 पौवा सवा सेरा देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 2400/रूपये को किया गया जप्त आरोपी के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है