भिलाई/कुम्हारी में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट की दुखद घटना में 4 लोगों के निधन की सूचना प्राप्त होते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ईश्वर साहू एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ घटना स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस हृदय विदारक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में साहस बनाए रखने का विश्वास दिलाया तथा प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक सहायता कार्य तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दिवंगतों के शवों को आवश्यक प्रक्रिया हेतु लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रखा गया है। घटना में प्रभावित एवं परिवार के बचे हुए सदस्यों की हरसंभव देखभाल एवं सहायता की जिम्मेदारी सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पीड़ित परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को घटना की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
