भिलाई/शिव सेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रगान को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है इसमें किसी को एतराज़ नहीं होना चाहिए राष्ट्रगान भारत की आजादी का अभिन्न अंग है इसमें जनमानस की भावनाएं जुड़ी हुई है अपने देश की आन बान शान का प्रतिक राष्ट्रगान को सम्मान देने से देश की एकता व राष्ट्रीयता ही मजबूत होगी! वन्दे मातरम् से बड़ा कोई वंदन नहीं होता है और मातृभूमि से बड़ा कोई चंदन नहीं होता है! वन्दे मातरम् ( राष्ट्रगीत ) और जन-गण-मन ( राष्ट्रगान )को भारत समान सम्मान प्राप्त है क्योंकि दोनों ही स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश प्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण के सबसे शक्तिशाली प्रतिक रहें हैं ताकि देश की सांस्कृतिक विरासत और आजादी के संघर्ष को सम्मान दिया जा सके यह गीत सैनिकों को जय हिंद के साथ देश की रक्षा के लिए आगे बढ़ने का जोश प्रदान करता है देश समाज,मज़हब,जाति आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रगान सुनना सुनाना सभी लोगों को खड़ा होना होगा।