भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, प्रतिवर्ष 8 मई को पूरे विश्व में विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। यह दिवस रेड क्रॉस आन्दोलन के संस्थापक Henry Dunant की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है l Henry Dunant ने युद्ध और आपदा के समय घायल एवं पीड़ित लोगों की सेवा के लिए मानवता का जो संदेश दिया । वही आज पूरे विश्व में रेड क्रॉस संस्था की पहचान बन चुका है ।
विश्व रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, रक्तदान, आपदा राहत, स्वास्थ्य जागरूकता तथा जरूरतमंदों की सहायता के प्रति लोगों को प्रेरित करना है । रेड क्रॉस संस्था बिना किसी भेदभाव के प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, महामारी तथा युद्ध जैसी परिस्थितियों में पीड़ित लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य करती है । इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता रैली प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण तथा सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वह मानवता की सेवा के इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में भाईचारा करुणा एवं सहयोग की भावना को मजबूत बनाएं । आज के समय में जब दुनिया अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है ऐसे में रेड क्रॉस का संदेश सेवा समर्पण और मानवता हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है । विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प लेकर जरूरत पड़ने पर हर पीड़ित और आशाएं व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव आगे रहेंगे।
