राजनांदगांव/पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार,14 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद (कीमत करीब ₹1.45 लाख)। परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जप्त,आरोपी के पास से मोबाइल फोन सहित कुल ₹2.02 लाख की जप्ती, आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज। आरोपी: डामेश साहू पिता ओमकार साहू, निवासी मुडपार, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 04.05.2026 को दुर्ग–सोमनी से कलडबरी होते हुए मुडपार की ओर एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से अवैध रूप से गांजा परिवहन किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागी अधिकारी डोंगरगांव के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घुमका एवं साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना घुमका एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कलडबरी (दसवां मील चौक) में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार सफेद-नीले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AS 1229) आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पीठ्ठू बैग से 07 पैकेटों में कुल 14 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी डामेश साहू (उम्र 21 वर्ष, निवासी मुडपार, थाना घुमका) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 54/2026, धारा 20(b)(ii)(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड मिलने पर जेल दाखिल किया गया।