महासमुंद/पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत व पांडिचेरी में गठबंधन की जीत की खुशी में भाजपा किसान प्रदेश मोर्चा के कार्य समिति के सदस्य ने लोगों मिठाई बांटे, और आगे कहा कि पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत हमारे सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सबसे ज्यादा जाता है. सभी की मेहनत से यह परिणाम आया है. अब बंगाल में गुंडागर्दी बंद होगी और बंगाल विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ेगा. अब तक ममता दीदी केंद्र सरकार की योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं होने देती थीं, वह सभी योजनाएं बंगाल में लागू होंगी और भाजपा सरकार वहां विकास करेगी। आगे कहा कि पिछले चुनाव में जब बीजेपी हार गई थी तो तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी कई कार्यकर्ताओं को मार भी दिया था. महिलाओं के साथ रेप किया था. अब यह सब गुंडागर्दी पूरी तरह खत्म होगी। आगे कहा कि मैं इस मौके पर असम, पश्चिम बंगाल और पांडिचेरी की जनता को धन्यवाद देता हूं और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि उनकी अथक मेहनत से भाजपा आज रिकॉर्ड तोड़ जीत की ओर आगे बढ़ी है।
