भिलाई/ज्ञात हो कि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह(छोटू भैया) विगत कई वर्षों से समाज सेवा करते आ रहे हैं जो कि उनके स्व. पिताजी के जमाने से परंपरा चली आ रही है इसी को आगे बढ़ाते हुए नित्य सैकड़ो लोगों की खुले दिल से मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिनों सेक्टर 7 निवासी ईशा साहू की शिक्षा की सारी जिम्मेदारी सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू भैया) ने उठाई है जिससे पूरा साहू समाज न केवल बल्कि सर्व समाज खुश नजर आ रहा है। ईशा साहू के शिक्षा पर अब जितना भी खर्च आएगा उसे समाज कल्याण समिति उठाएगी और आगे भी इसी तरह से होनहार बच्चों की शिक्षा के लिए अपने कदम आगे बढ़ाएगी। कोहका स्थित समिति के कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ो लोग तरह-तरह की परेशानियां लेकर पहुंच रहे हैं जिसको समिति के द्वारा अपने स्तर पर निपटाया जा रहा है इससे लोगों को राहत मिल रही है। निश्चित रूप से समिति द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसा योग्य है इसकी चहुंओर भूरी – भूरी प्रशंसा हो रही है उनके इस कार्य के लिए बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है।
