दुर्ग/गूगल बॉय रुद्र शर्मा की एक सरहानीय पहल । व्यापम हो या cgpsc या कोई अन्य परीक्षा। रुद्र शर्मा दूर दराज ग्रामीण इलाके से आने वाले छात्राओं की मदद करते है । 26 अप्रैल को हुए मंडी निरीक्षक के परीक्षा मे रुद्र ने देखा कुछ छात्र और उनके परिजन गर्मी से परेशान हो रहे है। 6 वर्षीय रुद्र तुरंत ठंडे पानी लेकर छात्रों और परिजनों की मदद किये साथ हि सभी को ठंडा शरबत ओआरएस घोल। छात्रों एवं उनके पालको को देकर उनकी मदद की। रुद्र ने देखा देखा कुछ छात्र छात्रा जो पहली बार परीक्षा दे रहे है वे सफ़ेद रंग के कपड़े नही पहने थे और परीक्षा से वंचित हो रहे है तो रुद्र् ने घर से सफ़ेद कपड़े हाफ बाह वाले कपड़े देकर छात्रों को परीक्षा से वंचित होने से बचाया। दूर दराज ग्रामीण अंचल से आये छात्रों के परिजन परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे थे अपने बच्चो का इंतजार करते तेज धुप मे तो रुद्र तुरंत शरबत और ठंडा पानी लेकर निकल गये इतना ही नही कुछ बुजुर्ग भी थे उन्हे अपने घर मे लाकर कूलर मे बैठाया। जब परीक्षा खत्म हुई तो सभी छात्र और परिजन रुद्र को भावुक होकर नम आँखो से धन्यवाद किया। रुद्र ने कहा धन्यवाद् नही कहिये मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है और गूगल बॉय रुद्र ने कहा आप सभी शपथ ले की आप भी इसी तरह सेवा करेंगे । छोटे से 6 वर्षीय बालक गूगल बॉय रुद्र शर्मा की ऐसी दया एवं सेवा भावना देख कर लोग एकदम गदगद हो गये और सेवा की एक नई सीख लेकर गये।
