रायपुर/पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्र.09 कचना में संगठन विस्तार, बूथ कार्यकारिणी गठन एवं बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के माध्यम से वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकारिणी के विस्तार तथा जमीनी स्तर पर मजबूती लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार मेनन, पूर्व राज्यसभा सांसद दीदी श्रीमती छाया वर्मा, ब्लॉक प्रभारी सुरेश धीवर, वार्ड प्रभारी दीपक चौबे, ग्राम प्रमुख गिरवर साहू, वार्ड अध्यक्ष मुकुंद साहू एवं मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही बैठक में भोला विश्वकर्मा सहित समस्त बूथ अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ता खिलेश्वरी सोनवानी, सत्यबाग, रजनी दीदी, जागृति जोन, देवकी राय, रिखी साहू, राजा मानिकपुरी, करण वर्मा, सुमित मंडल, सीताराम साहू, संतोष संगसुल्तान, महेंद्र साहू, दीपराज दीप, कार्तिक यादव, मुकेश साहू, पंकज साहू, गणेश यादव, कृपा साहू, राकेश साहू, चुम्मन रात्रे, बुधारू यादव, दीपक जोन, मनमोहन साहू, वेंकट्स भैया, जितेंद्र साहू, आशीष साहू, जीवन लाल साहू नरेश साहू, एवं कमलेश वर्मा जी की सक्रिय सहभागिता रही।
सभी साथियों ने संगठन को मजबूत करने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए एवं आगामी समय में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
