रायगढ़/रायगढ़ पुलिस द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर पुलिस ने अलग- अलग कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेप बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
