भिलाई/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति से,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की घोषणा की है। उक्त जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।
