भिलाई/बहुत दिनों के इंतजार के बाद आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की कार्यकारिणी घोषित की गई साथ-ही-साथ मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा हुई लेकिन इसके साथ ही विवाद शुरू हो गया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरव जायसवाल के घोषणा करने के कुछ देर बाद ही अनेक मंडल अध्यक्षों ने पुनः नए नामों की घोषणा कर दी है जिसको लेकर एक तरफ,जहां कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है कि किसकी लिस्ट को असली माने और किसकी नकली वहीं दूसरी तरफ भाजपा की आपसी लड़ाई सतह पर नजर आ रही है । सौरभ जायसवाल को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे खेमे का माना जाता है ऐसे में विरोध होना समझ से परे हैं। सौरभ जायसवाल का कहना है कि उन्होंने पार्टी के संविधान के मुताबिक नियुक्ति की है भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं एवं भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति से कार्यकारिणी घोषित की है। भाजपा की आपसी लड़ाई का दुष्परिणाम आगामी निगम चुनाव पर पड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है अब देखना यह है कि भाजपा का उच्च स्तरीय नेतृत्व कैसे सामंजस्य बैठाता है।
